111 भारतीय मसालों की लिस्ट Indian Spices List With Picture

अग॰ 13, 2020 0 comments
आज हम आपके लिए भारतीय मसालों की लिस्ट व फोटो Indian Spices List With Picture की लिस्ट पिक्चर्स के साथ लेकर आए हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि भारतीय पकवान में तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। मसाले भी फल (देखें: Fruits List), सब्जियों (देखें: Vegetables List), ड्राई फ्रूट्स (देखें: Dry fruits list) और दालों (देखें: Pulses List) की तरह सेहत के लिए उपयोगी होते हैं। लेकिन कई बार मसालों की पहचान न होने या फिर उसका हिंदी या अंग्रेजी नाम न जानने के कारण गड़बड़ हो जाती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर List of Spices With Pictures और Spices Names with Pictures पूछते रहते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने बड़े जतन से यह भारतीय मसाले की लिस्ट Indian Spices List With Picture सहेजी है। आप इसे सेव कर लें, क्योंकि यह हमेशा आपके काम आएगी।

Indian Spices - Spices Names - Masale
Indian Spices Names in English and Hindi

Ajinomoto - अजीनोमोटो

Ajinomoto / Monosodium glutamate - अजीनोमोटो
अजीनोमोटो (Ajinomoto in English) को इंग्लिश में Monosodium Glutamate कहते हैं। इसे शार्ट में एमएसजी भी कहते हैं। मोनो सोडियम ग्लूटामेट (Monosodium Glutamate in Hindi) चाइनीज फूड्स में बहुतायात में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सेहत के नजरिए से यह अच्छा नहीं होता, इसलिए इससे बचना चाहिए।

Alum - फिटकरी

Alum - फिटकरी
फिटकरी को अंग्रेजी (Fitkari in English) में Alum कहते हैं। एलम (Alum in Hindi) का रासायनिक नाम पोटाश एलम Potash Alum है। इसे घरों में पानी साफ करने के लिये या फिर शेविंग के बाद ब्‍लीडिंग को रोकने के लिये यूज किया जाता है। दूध को फाड कर पनीर बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। यह Spices Names in English with Pictures में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Arrowroot Powder - अरारोट पाउडर

Arrowroot Powder - अरारोट पाउडर
अरारोट पाउडर Arrowroot Powder मुख्य रूप से ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल होता है। अरारोट का पाउडर (Arrowroot Powder in Hindi) को आलू के फिंगर चिप्स Finger Chips या आलू टिक्की Aloo Tikki पर लगा कर तलने से वह कुरकुरी बनती है।

Asafoetida - हींग

Asafoetida - हींग
हींग (Hing) को अंग्रेजी (Hing in English) में Asafoetida कहते हैं। हींग (Asafoetida in Hindi) का इस्तेमाल मुख्य रूप से छोंके के लिए किया जाता है। यह मसाले Masale के रूप में भोजन में सुंगध और स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि सुपाच्य भी बनाता है। यह मसाला List of Spices with Pictures का अहम​ हिस्सा माना जाता है।

Baking Powder - बेकिंग पाउडर

Baking Powder - बेकिंग पाउडर
बेकिंग पाउडर Baking Powder मैदा जैसा मुलायम होता है। यह बेकिंग सोडा और एसिड को मिलाकर बनाया जाता है और Indian Spices List with Picture  का अहम हिस्सा है। बेकिंग पाउडर (Baking Powder in Hindi) नमी के संपर्क में आते ही काम करने लगता है। केक (Cake), मफिंस और बेकरी वाली चीजों में बेकिंग पाउडर मिलाने से वह ज्यादा स्पंजी और फूल जाती है। 

Baking Soda - बेकिंग सोडा

Baking Soda - बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा Baking Soda हल्का दरदरा होता है। बेकिंग सोडा (Baking Soda in Hindi) दही, छाछ, नींबू के रस यानी कि खट्टी चीजों के संपर्क में आने पर ही काम करता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल भटूरा (Bhatura), नान (Naan) आदि के लिए मैदा गूंदते समय खमीर उठाने के लिए दही के साथ किया जाता है।

Basil Leaves - तुलसी के पत्ते

Basil Leaves - तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते को अंग्रेजी (Tulsi Patta in English) में Basil Leaves कहते हैं। बेसिल लीव्स (Basil Leaves in Hindi) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाते हैं। इनका प्रयोग आमतौर से चाय में किया जाता है। इसके अलावा तुलसी के सूखे पत्ते (Dried Basil in Hindi) को सुखाकर मसाले Masale के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह Spices Names in English with Pictures में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Basil Seeds - तुलसी बीज

Basil Seeds - तुलसी बीज
तुलसी के बीज Basil Seeds का इस्तेमाल मसाले Masale के रूप में किया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। इसे Indian Spices List in Hindi and English की अहम कड़ी के रूप में देखा जाता है।

Bay Leaf - तेज पत्ता

Bay Leaf - तेज पत्ता
तेज पत्ता को अंग्रेजी (Tejpatta in English) में Bay Leaves कहते हैं। बे लीव्स (Bay Leaves in Hindi) एक प्रमुख गरम मसाला (Garam Masala) है। यह करी वाली सब्जियों और विशेषकर नानवेज में यूज होता है। यह गरम मसाला लिस्ट इन हिंदी की अहम कड़ी है।

Black Cardamom - काली इलाइची 

Black Cardamom - काली इलाइची
काली इलाइची को अंग्रेजी में Cardamom कहते हैं। इसे बड़ी इलाइची (Long Elaichi) भी कहते हैं। भारतीय मसालों के नाम में बड़ी इलाइची (Long Elaichi in Hindi) मुख्य है। काली इलाइची  (Elaichi in English) करी वाली सब्जी, नानवेज और बिरयानी आदि में इस्तेमाल की जाती है।

Black Mustard Oil - काली सरसों का तेल

Black Mustard Oil - काली सरसों का तेल
काले सरसों से बना तेल काली सरसों का तेल Black Mustard Oil कहलाता है। यह आम खाने के तेल की तरह ही प्रयोग में लाया जाता है। यह Indian Spices List in Hindi and English में अहम स्थान पाता है।

Black Pepper - काली मिर्च

Black Pepper - काली मिर्च
काली मिर्च को अंग्रेजी (Kali Mirch in English) में Black Pepper कहते हैं। ब्लैक पेपर (Black Pepper in Hindi) में पेपराइन नामक रसायन पाया जाता है, इस कारण इसका स्वाद तीखा होता है। यह स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक होती है और खाने का जायका बढ़ाती है। यह Indian Spices List में सिरमौर है और इसीलिए इसे 'मसालों का राजा' भी कहा जाता है।

Black Salt - काला नमक

Black Salt - काला नमक
काला नमक को इंग्लिश (Kala Namak in English) में Black Salt कहते हैं। ब्लैक साल्ट (Black Salt in Hindi) का प्रयोग चाट, चटनी, रायता और कई अन्य भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। यह भोजन में खुशबू लाता है और उसके स्वाद को बढा देता है।

Black Sesame Seeds - काला तिल के बीज

Black Sesame Seeds - काला तिल के बीज
काला तिल को अंग्रेजी में Black Sesame Seeds कहते हैं। इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। काले तिल के तेल से बने पदार्थ बेहद उपयोगी होते हैं। हालांकि मसाले के रूप में इसका उपयोग कम होता है, पर औषधि औषधि के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह Spices Names in English with Pictures में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Capers - कचरा

Capers - कचरा / कब्र / करेर
कचरा को अंग्रेजी में Capers कहते हैं। कुछ जगहों पर इसे कब्र / करेर के नाम से भी जाना जाता है। केपर्स (Capers in Hindi) एक प्रकार का मसाला है, पर यह List of Indian Spices में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। इसका प्रयोग आमतौर से सब्जियों में होता है।

Caraway Seeds - काला जीरा

Caraway Seeds - काला जीरा
काला जीरा Black Cumin मसाले के प्रकार का एक प्रमुख मसाला है और Indian Spices में बेहद लोक​प्रिय है। इसे अंग्रेजी में Caraway Seeds भी कहते हैं। काला जीरा (Caraway Seeds Meaning in Hindi) के स्वाद में थोड़ा कड़वापन होता है। काला जीरा (Kala Jeera in English) का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाये जाते हैं।

Carom Seeds - अजवाइन

Carom Seeds - अजवाइन
अजवाइन को अंग्रेजी (Ajwain in English) में Carom Seeds कहते हैं। इसे Celery के नाम से भी जाना जाता है। सेलेरी (Celery in Hindi) एक मसाला और औषधि दोनों है। कैरोम सीड्स (Carom Seeds in Hindi) भारतीय मसालों के नाम (Indian Spices List in Hindi) में बेहद लोकप्रिय है और हाजमा बढ़ाने में बेहद कारगर पाई गयी है।

Celery Salt - अजमोद का नमक

Celery Salt - अजमोद का नमक
अजमोद का नमक को अंग्रेजी में Celery Salt कहते हैं। सेलेरी साल्ट (Celery Salt in Hindi) नमक और अजमोद के पीसे हुए बीज का मिश्रण है। इसका प्रयोग अक्सर कोल स्लॉ, पटॅटो सलाद, अंडे, पास्ता सलाद, चिकन, सब्जियां और ब्लडी मैरी बनाने में किया जाता है। यह Spices Name in English and Hindi में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Cinnamon Sticks - दालचीनी की लकड़ी

Cinnamon Sticks - दालचीनी
दालचीनी मसाले के प्रकार की एक अहम् कड़ी है। दालचीनी की छाल को दालचीनी की लकड़ी भी कहते हैं। यह अंग्रेजी (Dalchini ki Lakdi in English) में Cinnamon Sticks के नाम से जानी जाती है। दालचीनी की लकड़ी (Cinnamon Sticks in Hindi) में एक विशेष प्रकार की सुगन्ध होती है, इसीलिए इसे गरम मसालों की लिस्ट Indian Spices List with Names में रखा जाता है।

Citric Acid - टाटरी

Citric Acid / Lemon Salt - टाटरी / लेमन साल्ट
टाटरी मुख्य क्रिस्टल की तरह रंगहीन होता है। इसे अंग्रेजी (Tatri in English) में Citric Acid या Lemon Salt कहते हैं। लेमन साल्ट (Lemon Salt in Hindi) दानेदार और पाउडर दोनों रूप में मिलता है। सिट्रिक एसिड (Citric Acid in Hindi) का प्रयोग ढोकला, नमकीन, छैना या पनीर बनाने के लिए, शर्बत में, चाट मसाले में उपयोग किया जा सकता है। इसका प्रयोग नींबू के रस के स्थान पर ढोकला, पनीर, गोल गप्पे का पानी इत्यादि में भी कर सकते हैं। यह Spices Name in English and Hindi में ज्यादा प्रचलित नहीं है।

Cleome Viscosa - जख्या

Cleome viscosa / Dog Mustard / Wild Mustard - जख्या
जखिया या जख्या (Jakhya) नाम से जाना जाने वाला यह एक पहाड़ी मसाला है। इसे अंग्रेजी में Cleome Viscosa कहते हैं। इसके अलावा यह Dog Mustard और Wild Mustard के नाम से भी जाना जाता है। डॉग मस्टर्ड (Dog Mustard in Hindi) महक और जायके से भरपूर है होता है। वाइल्ड मस्टर्ड (Wild Mustard in Hindi) का इस्तेमाल तड़के के रूप में किया जाता है। यह List of Indian Spices में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Clove - लौंग

Clove - लौंग
लौंग को अंग्रेजी (Laung in English) में Clove कहते हैं। यह एक प्रमुख मसाला है। क्लोव (Clove in Hindi) पेड़ की कली होती है, जिसे सुखा कर लौंग बनाया जाता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसीलिए यह भारतीय मसालों (Indian Spices) में बेहद लोकप्रिय है। यह गरम मसाला लिस्ट इन हिंदी की अहम कड़ी है।

Coriander Powder - धनिया पाउडर

Coriander Powder - धनिया पाउडर
धनिया के सूखे बीज को पीस कर धनिया पाउडर बनाया जाता है। धनिया पाउडर को अंग्रेजी में Coriander Powder कहते हैं। कोरिएन्डर पाउडर (Coriander Powder in Hindi) का प्रयोग मसाले की तरह होता है। इसमें विटामिन्स के साथ फाइबर, कैल्शियम, कॉपर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह All Spice in Hindi का बेहद कॉमन मसाला है, जो प्राय: सभी सब्जियों में प्रयोग किया जाता है।

Cubeb Pepper - कबाबचीनी

Cubeb Pepper - कबाबचीनी

कबाबचीनी को इंग्लिश में Cubeb Pepper कहते हैं। यह एक मसाला है, जिसका स्वाद तीखा होता है। कबाबचीनी (Cubeb Pepper in Hindi) को चबाने पर मनोरम और तीखी गंध आती है। यह Indian Spices List with Names  में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Cumin Seeds - जीरा

Cumin Seeds - जीरा
जीरा को इंग्लिश (Jeera in English) में Cumin Seeds कहते हैं। इसका उपयोग साबुत और पिसे हुआ मसाले के रूप में होता है। क्यूमिन सीड्स (Cumin Seeds in Hindi) दिखने में सौंफ की तरह होता है। यह पाचन क्रिया को बढाने में मददगार होता है और Indian Spices List का अहम हिस्सा माना जाता है।

Curry Leaves - करी पत्ते

Curry Leaves - करी पत्ते
करी पत्ता को अंग्रेजी (Kari Patta in English) में Curry Leaves कहते हैं। करी लीव्स (Curry Leaves in Hindi) का प्रयोग छौंका में किया जाता है। इसका प्रयोग गुजराती व्यंजनों में देखने में बहुत ज्यादा किया जाता है।

Dry Coconut - सूखी नारियल

Dry Coconut - सूखी नारियल
सूखे नारियल को इंग्लिश (Sukha Nariyal in English) में Dry Coconut कहते हैं। ड्राई कोकोनेट (Dry Coconut in Hindi) का प्रयोग ज्यादातर मीठे पकवानों में किया जाता है। इसके अलावा साउथ इंडियन फूड में नारियल की चटनी Nariyal Ki Chutney भी बेहद लोकप्रिय है।

Dry Coconut Powder - नारियल का बुरादा

Dry Coconut Powder - नारियल का बुरादा
नारियल का बुरादा Dry Coconut Powder अनेक तरह की मिठाईयों और मीठे पकवानों में होता है। नारियल की बर्फी Nariyal Ki Barfi और नारियल के लड्डू Nariyal Ke Ladoo बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

Dry Fenugreek Leaves - कसूरी मेथी

Dry Fenugreek Leaves - कसूरी मेथी
कसूरी मेथी को इंग्लिश (Kasuri Methi in English) में Dry Fenugreek Leaves कहते हैं। यह मेथी पत्तियों को सुखाकर बनाई जाती है। ड्राई फेनूग्रीक लीव्स (Dry Fenugreek Leaves in Hindi) का प्रयोग अनेक तरह की सब्जियों में किया जाता है। यह Indian Spices List with Names में काफी अहम है।  

Dry Ginger - सोंठ

Dry Ginger - सोंठ
सोंठ को इंग्लिश (Sonth in English) में Dry Ginger कहते हैं। यह सूखी अदरक के नाम से भी जानी जाती है। ड्राई जिंजर (Dry Ginger in Hindi) औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बच्चे के जन्म के बाद बच्चे की मां (जच्चा) को Postnatal Diet के रूप में सोंठ का हरीरा (Sonth ka Harira) और सोंठ के लड्डू (Sonth ke Ladoo) विशेष रूप से दिये जाते हैं। यह Spices Name in English and Hindi में ज्यादा प्रचलित नहीं है।

Dry Mango Powder - अमचूर पाउडर

Dry Mango Powder - अमचूर पाउडर
अमचूर पाउडर एक प्रकार की खटाई है। इसे इंग्लिश (Amchur Powder in English) में Dry Mango Powder कहते हैं। यह कच्चे आम के सूखे टुकड़ों को पीस कर बनाया जाता है। ड्राई मैंगो पाउडर (Dry Mango Powder in Hindi) का इस्तेमाल सब्जी आदि में खटाई के स्थान पर किया जाता है।

Dry Mint - सूखा पुदीना

Dry Mint - सूखा पुदीना
सूखे पुदीना Dry Mint का प्रयोग नींबू पानी (Nimbu Pani), आम का पना (Aam ka Panna), रायता और पुलाव में किया जाता है। यह स्वाद के साथ साथ खुश्बू के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यह Spices in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित नहीं है।

Dry Pomegranate Seeds - अनारदाना बीज

Dry Pomegranate Seeds - अनारदाना बीज
अनार के बीजों को सुखाकर अनारदाना बीज (Dry Pomegranate Seeds) तैयार किया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से पंजाबी छोले, दाल, चनों और मुगलई व्यंजनों में किया जाता है। यह All Spices Name in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित है।

Dyer’s Alkanet - रतनजोत

Dyer’s Alkanet - रतनजोत / लालजड़ी / दामिनी बालछड
रतनजोत Dyer’s Alkanet को लालजड़ी और दामिनी बालछड भी कहते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से रोग़न जोश व्यंजन तरी को लाल रंग देने के लिए किया जाता है।

Fennel Seeds - सौंफ

Fennel Seeds - सौंफ
सौंफ को अंग्रेजी (Saunf in English) में Fennel Seeds कहते हैं। फेनेल सीड्स (Fennel Seeds in Hindi) मसाले के साथ ही माउथ फ्रेशनर के रूप में यूज होती है और Indian Spices List में बेहद लोकप्रिय है।

Fenugreek Seeds - मेथी बीज

Fenugreek Seeds - मेथी बीज
मेथी के बीज को मेथी के दाने भी कहते हैं। ये इंग्लिश (Methi Seeds in English) में Fenugreek Seeds के नाम से जाने जाते हैं। फेनुग्रीक सीड्स (Fenugreek Seeds in Hindi) एक मसाले के साथ ही एक औषधि भी है यह शुगर सहित कई बीमारियों में फायदेमंद होती है। मेथी को List of Spices में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Flax Seeds - अलसी का बीज

Flax Seeds - अलसी का बीज
अलसी के बीज को इंग्लिश (Alsi Seeds in English) में Flax Seeds कहते हैं। फ्लैक्स सीड्स (Flax Seeds in Hindi) मसाले के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसी वजह से अलसी को सुपरफूड भी कहा जाता है। यह Spices in Hindi and English में बेहद चर्चित है। 

Food Color - फ़ूड कलर

Food Color - फ़ूड कलर
फ़ूड कलर (Food Color) उन रंगों को कहते हैं, जो खाद्य पदार्थों से तैयार किये जाते है। इसके लिए औरेंज, पालक, चुकंदर आदि का प्रयोग किया जाता है। यह All Spices Name in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित नहीं हैं।

Four Seeds - चारों मगज़

Four Seeds - चारों मगज़
चारों मगज़ में चार तरह की सब्जियों के बीज शामिल होते हैं। इन्हें इंग्लिश (Magaz Seeds in Hindi) में Magaz Seeds कहते हैं। इन सब्जियों के नाम खीरा (Cucumber), खरबूजा (Musk Melon), कद्दू (Pumpkin) और तरबूज (Water Melon) हैं। मगज़ सीड्स (Four Magaz in English) का उपयोग कई प्रकार के पकवानों में किया जाता है। यह Name of Spices in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित नहीं  है।

Fragrant Pepper - सुगंधित काली मिर्च

Fragrant Pepper - सुगंधित काली मिर्च
सुगंधित काली मिर्च Fragrant Pepper काली मिर्च की एक प्रजाति है और यह बेहद सुगंधित होती है। हालांकि यह Indian Spices List में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है।

Frankincense - लोहबान

Frankincense - लोहबान

लोहबान एक पेड़ का गोंद या लासा है जो सुगंधित होता है। इसे इंग्लिश (Lohban in English) में Frankincense कहते हैं। फ्रैंकिसेंस (Frankincense in Hindi) का उपयोग अगरबत्ती और इत्र आदि में होता है। इसका रंग पीला और भूरा होता है। यह Spices in Hindi and English में ज्यादा चर्चित नहीं है।

Gall Nut - माजूफल

Gall Nut - माजूफल
माजूफल Gall Nut मसाले के साथ ही एक औषधि भी है। आयुर्वेद में माजूफल (Gall Nut in Hindi) की काफी महिमा बताई गयी है। यह Masale Name List में कम पसंद किया जाता है।

Garcinia Gummi-gutta - मालाबार इमली

Garcinia Gummi-gutta - मालाबार इमली
मालाबार इमली (Malabar Tamarind) को कुदाम पोली या ब्रिंडलबेरी भी कहा जाता है। मालाबार इमली (Malabar Tamarind in Hindi) का प्रयोग चटनी या करी में किया है। यह Types of Spices in India में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं है। इस फल के छिलके में उच्च मात्रा में हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड होता है, जो वजन घटाने में बेहद प्रभावी माना जाता है।

Garcinia Indica - कोकम

Garcinia Indica - कोकम 

कोकम Garcinia Indica का प्रयोग महाराष्ट्रियन, कोंकणी और गुजराती व्यंजनों में किया जाता है। कोकम (Garcinia Indica in Hindi) मुख्य रूप से करी में इमली के विकल्प के रूप में यह उपयोग में लाया जाता है। यह Name of Spices in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित नहीं  है।

Garlic - लहसुन

Garlic - लहसुन
लहसुन को अंग्रेजी (Lahsun in English) में Garlic कहते हैं। गार्लिक (Garlic in Hindi) एक प्रमुख मसाला है, जो सभी प्रकार की सब्जियों और नानवेज में प्रयुक्त होता है। इसे List of Spices में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा लहसुन की चटनी (Lahsun Ki Chutney) और लहसुन का अचार (Lahsun Ka Achar) भी बनाया जाता है, जो बेहद टेस्टी होते हैं।

Garlic Powder - लहसुन पाउडर

Garlic Powder - लहसुन पाउडर
लहसुन की सूखी हुई कलियों को पीसकर लहसुन का पाउडर Garlic Powder बनाया जाता है। गार्लिक पाउडर (Garlic Powder in Hindi) का उपयोग आमतौर से मेयोनीज, टोमैटो केचप, टोमैटो सॉस, सलाद ड्रेसिंग, चटनी, अचार और करी वाले व्यंजनों में स्वाद प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह Name of Spices in English and Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं  है।

Garlic Salt - लहसुनी नमक

Garlic Salt - लहसुनी नमक
लहसुनी नमक एक स्वादवर्धक नमक है, जोकि नमक और सूखे लहसुन को मिलाकर बनाया जाता है। लहसुनी नमक (Lahsuni Namak in English) को अंग्रेजी में Garlic Salt कहते हैं। गार्लिक साल्ट (Garlic Salt in Hindi) में एक तिहाई लहसुन पाउडर और बाकी नमक होता है। लहसुनी नमक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यह Masale Name List में कम पसंद किया जाता है।

Ginger Powder - अदरक पाउडर

Ginger Powder / Ground Ginger - अदरक पाउडर
सूखी हुई अदरक को पीसकर अदरक पाउडर Ginger Powder बनाया जाता है। जिंजर पाउडर (Ginger Powder in Hindi) का प्रयोग ग्रेवी, करी, मेरीनेड, स्ट्यू आदि में किया जाता है। यह Types of Masala की अहम् कड़ी है।

Green Cardamom - छोटी इलाइची

Green Cardamom - छोटी इलाइची
इलाइची को इंग्लिश (Elaichi in English) में Green Cardamom कहते हैं। यह छोटी इलाइची या हरी इलाइची के नाम से भी जानी जाती है। ग्रीन कार्डामाम (Green Cardamom in Hindi) यह मुख्य रूप से व्यंजनों को खुश्बूदार बनाने के लिए मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है। यह Indian Spices List का महत्वपूर्ण मसाला है।

Gum Tragacanth - कतीरा गोंद

Gum Tragacanth - कतीरा गोंद
कुछ पेड़ों से अपने आप उसका रस निकलता रहता है, उसे ही कतीरा गोंद Gum Tragacanth कहते हैं। कीकर या बबूल का गोंद (Gum Tragacanth in Hindi) बहुत पौष्टिक होता है। यह Name of Spices in English and Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं  है। इसके बनाए गोंद के लड्डू (Gond Ke Ladoo) जाड़े में शौक से खाए जाते हैं।

Indian Gooseberry (Dry) - सूखा आंवला

Indian Gooseberry (Dry) - सूखा आंवला
सूखा आंवला Indian Gooseberry (Dry) आंवले के फल को सुखा कर बनाया जाता है। इसमें भी हरे आंवले के समान गुण पाए जाते हैं। यह Types of Masala की अहम् कड़ी है।

Indian Madder - मजीठ

Indian Madder - मजीठ
मजीठ मसाले के साथ साथ एक औषधीय पौधा है। मजीठ (Indian Madder in Hindi) की जड़ों से लाल रंजक निकाला जाता है। इसकी जड़ को मंजिष्ठा कहा जाता है। यह Name of Spices in English to Hindi की लिस्ट में कम चर्चित है।

Inknut Terminalia Chebula - हरड

Inknut Terminalia Chebula / Dry Myrobalan - हरड
हरड को इंग्लिश (Harad in English) में Inknut Terminalia Chebula कहते हैं। हरड़ (Inknut Terminalia Chebula in Hindi) मसाले के साथ ही एक आयुर्वेदिक औषधि भी है। यह हाजमे के लिए बेहद उपयोगी होती है। यह Khada Masala Ingredients का मुख्य हिस्सा है।

Juniper Berries - हपुषा जामुन

Juniper Berries - हपुषा जामुन
हपुषा जामुन एक प्रकार की बेरी है जो जामुन के जैसी होती है। हपुषा जामुन (Juniper Berries in English) का इस्तेमाल मसाले के रूप में भी होता है। यह Spices Names List में ज्यादा पॉपुलर नहीं है।

Kashmiri Lal Mirch Powder - कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

Kashmiri Lal Mirch Powder - कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
जिन व्यंजनों को बिना ज़्यादा तीखा बनाए, चटकीला लाल रंग प्रदान करना होता है, उनमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर Kashmiri Lal Mirch Powder का प्रयोग होता है। यह Indian Spices Names in Hindi में बेहद चर्चित है। इसे करी, सूप और स्ट्यू में साबूत, क्रश कर या पाउडर रुप में मिलाया जा सकता है।

Liquorice - मुलेठी

Liquorice / Licorice - मुलेठी / जेठीमध
मुलेठी को अंग्रेजी (Mulethi in English) में Liquorice कहते हैं। मुलेठी (Liquorice in Hindi) मसाले के साथ ही एक उपयोगी औषधि है और Indian Spices Chart में बेहद लोकप्रिय है। । मसाले के रूप में इसका प्रयोग मुख्य रूप में पान आदि में डालकर प्रयोग किया जाता है।

Long Pepper - पीपली

Long Pepper - पीपली
पीपली एक सुगंधित मसाला है, जिसे अंग्रेजी (Pipli in English) में Long Pepper कहते हैं। लॉन्ग पेपर (Long Pepper in Hindi) का स्वाद तीखा होता है। यह कई बीमारियों में भी लाभदायक होती है। यह Name of Spices in English to Hindi की लिस्ट में कम चर्चित है।

Mace - जावित्री

Mace (Spice) - जावित्री
जावित्री को अंग्रेजी में Mace Spice कहते हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ Mace मेस (Mace in Hindi) भी कहते हैं। कई लोग जायफल और जावित्री (Javitri in English) को एक ही समझ लेते हैं, और Mace Meaning in Hindi पूछते रहते हैं। जायफल इस पेड़ का बीज होता है और इसे ढकने वाली रेशेदार परत को जावित्री के नाम से जाना जाता है। जावित्री एक ऐसा मसाला है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाता है और List of Spices का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मेस स्पाइस (Mace Spice in Hindi) विशेषकर नॉनवेज में बहुतायात में प्रयोग होता है। यह Masala Name in Hindi का अहम हिस्सा है।

Mustard Seeds - राई 

Mustard Seeds - राई / सरसों
राई या सरसों को इंग्लिश (Sarson in English) में Mustard Seeds कहते हैं। मस्टर्ड सीड्स (Mustard Seeds in Hindi) का मसाले के रूप में प्रयोग मुख्य रूप से तड़के में किया जाता है। इसके अलावा अचार आदि में भी इसका प्रयोग मसाले के रूप में होता है। आम का अचार (Aam Ka Achar) में यह विशेष रूप से यूज किया जाता है। यह List of Spices in English का मुख्य भाग है।

Nigella Seeds - कलौंजी

Nigella Seeds - कलौंजी
कलौंजी एक प्रमुख भारतीय मसाला है, इसे अंग्रेजी (Kalonji in English) में Nigella Seeds कहते हैं। यह Fennel flower के नाम से भी जानी जाती है। निगेला सीड्स (Nigella Seeds in Hindi) का प्रयोग दवा के रूप में भी होता है। अरब की एक कहावत के अनुसार यह मौत के सिवा हर मर्ज की दवा है। यह Khada Masala Ingredients का मुख्य हिस्सा है।

Niger - रामतिल

Niger - रामतिल
रामतिल (Niger) एक प्रकार का तिल है, जिसे काला तिल (Black Till) भी कहते हैं। पर यह देखने में भूरा और लम्बा सा होता है। यह Indian Masale in Hindi की लिस्ट में कम चर्चित है और मसाले के अलावा इसके तेल का भी प्रयोग किया जाता है।

Nutmeg - जायफल

Nutmeg - जायफल
जायफल एक प्रमुख भारतीय मसाला है। इसे इंग्लिश (Jaiphal in English) में Nutmeg या Nutmeg Spice भी कहते हैं। नटमेग स्पाइस (Nutmeg Spice in Hindi) का प्रयोग मिठाई के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों, जिनमें मुख्य रूप से मुगलई व्यंजन शामिल हैं, में किया जाता है। यह गरम मसाला लिस्ट इन हिंदी की अहम कड़ी है।

Onion Powder - प्याज पाउडर

Onion Powder - प्याज पाउडर
प्याज का पाउडर Onion Powder एक मसाला है, जिसका प्रयोग सूखी सब्जियों में किया जाता है। ओनियल पाउडर अचार वगैरह में भी डालते हैं। यह indian Spices in Hindi में कम प्रयोग होता है।

Oregano - अजवाइन के पत्ते

Oregano - अजवाइन के पत्ते
अजवाइन के पत्ते को अंग्रेजी (Ajwain in English) में Oregano कहते हैं। भारतीय रसोई में अजवाइन के पत्ते को सुखाकर प्रयोग किया जाता है, जिसे ड्राइड ओरेगानो (Dried Oregano in Hindi) भी कहते हैं। सूखे ओरेगानो का स्वाद बेहतरीन होता है और इसमें तेज़ खुशबु होती है। अजवाइन एक प्रकार का मसाला है, जिसका उपयोग धनिया, जीरा आदि के साथ किया जाता है। ओरेगेनो (Oregano in Hindi) गर्म तासीर वाली, पाचन के लिए लाभप्रद होती है, इसलिए इसका प्रयोग ठंड के मौसम में पूरी के आटे में भी किया जाता है। यह Masala Name in Hindi का अहम हिस्सा है।

Paprika - लाल शिमला मिर्च

Paprika - लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च भी शिमला मिर्च की ही एक प्रजाति है। इसे अंग्रेजी (Red Shimla Mirch in English) में Paprika कहते हैं। भारतीय रसोई में पैपरिका पाउडर (Paprika Powder in Hindi) का काफी इस्तेमाल होता है। इसे लाल शिमला मिर्च को सुखाने के बाद पीस कर बनाया जाता है। इसको सब्जी के साथ ही सूप और सालसा में भी प्रयोग करते हैं। यह Names of Spices in Hindi and English में ज्यादा प्रचलित नहीं है।

Pomegranate Seeds Powder - अनारदाना पाउडर

Pomegranate Seeds Powder - अनारदाना पाउडर
अनारदाना पाउडर Pomegranate Seeds Powder सूखे अनार के बीजों को पीस कर बनाया जाता है। इसका प्रयोग दाल और सब्जी में हल्के खट्टेपन के लिए इमली के स्थान पर करते हैं। यह AllSpice in Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है

Poppy Seeds - खसखस

Poppy Seeds - खसखस
खसखस को अंग्रेजी (Khas Khas in English) में पोस्त दाना (Post Dana) या पॉपी सीड (Poppy Seeds) कहते हैं। यह एक सुगंधित और शीतलता देने वाला मसाला है। पॉपी सीड (Poppy Seeds in Hindi) का उपयोग ठंडाई, शर्बत, जूस में और दूध से बने पदार्थों के साथ ही हलवा, खीर, केक और ब्रैड आदि बनाने में  भी होता है। यह Spices Names with Images में बेहद चर्चित है।

Red Chillies - साबित लाल मिर्च

Red Chillies - साबित लाल मिर्च
साबित लाल मिर्च Red Chillies लाल मिर्च के सूखे हुए फल को कहते हैं। इसे पीस कर ही लाल मिर्च पाउडर बनाया जाता है। साबित लाल मिर्च का प्रयोग अनेक व्यंजनों में किया जाता है। यह Indian Spices List with Picture की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।

Red Chilli Flakes - लाल मिर्च फ्लेक्स

Red Chilli Flakes - लाल मिर्च फ्लेक्स
कुटी ही लाल मिर्च Crushed Red pepper को लाल मिर्च फ्लेक्स Red Chilli Flakes कहते हैं। इसका प्रयोग वेजिटेबल करी से लेकर, स्ट्यू, क्रिमी सॉस, पास्ता, पिज़्जा (Pizza), टमाटर से बने व्यंजन आदि में सजावट के लिए किया जाता है। यह indian Spices in Hindi में कम प्रयोग होता है।

Red Chilli Powder - लाल मिर्च पाउडर

Red Chilli Powder - लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर Red Chilli Powder मुख्य भारतीय मसाला है, जिसका प्रयोग सभी सब्जियों और दाल आदि में होता है। यह Spices Names in English में सिरमौर माना जाता है।

Rock Salt - सेंधा नमक

Rock Salt - सेंधा नमक
सेंधा नमक Rock Salt को सैन्धव नमक, लाहौरी नमक या हैलाईट Halite भी कहते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से व्रत के खाने में किया जाता है। यह Spice Names in Hindi का मुख्य हिस्सा है।

Rosemary seeds - गुल मेंहदी के बीज

Rosemary seeds - गुल मेंहदी के बीज
गुल मेंहदी Rosemary एक फूल का पौधा है, जिसके बीज को इस्तेमाल मसाले के रूप में भी होता है। यह AllSpice in Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है

Rose Water - गुलाब जल

Rose Water - गुलाब जल
गुलाब जल का प्रयोग मीठे पकवानों में खुश्बू के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी उपयोग होता है।

Saffron Strands - केसर

Saffron Strands - केसर
केसर Saffron Strands को जाफरान भी कहते हैं। यह खुशबू के कारण विभिन्न व्यंजनों एवं पकवानों में डाला जाता है, जिनमें लस्सी और मीठे पकवान प्रमुख हैं। यह अपने औषधीय गुणों के कारण Spices Names in Hindi and English में प्रमुखता से जाना जाता है।

Sago - साबूदाना

Sago - साबूदाना
साबूदाना Sago का प्रयोग बच्चों के सुबह के नाश्ते के रुप में खूब होता है। इसके अलावा यह व्रत का मुख्य आहार है। इससे बनी साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना की खीर, और साबूदाना टिक्की बेहद लोकप्रिय हैं।

Salt - नमक

Salt - नमक
नमक Salt एक प्रमुख मसाला है, जिसका प्रयोग सभी प्रकार की दाल, सब्जी और नानवेज में किया जाता है। यह Spice Names in Hindi का मुख्य हिस्सा है।

Schezwan Pepper - शेजवान काली मिर्च

Schezwan Pepper - शेजवान काली मिर्च
शेजवान काली मिर्च Schezwan Pepper को Teppal और Sichuan Pepper भी कहते हैं। इसका उपयोग तीखेपन के लिए किया जाता है। शेजवान सॉस और शेजवान चटनी भी भारत में लोकप्रिय है। यह AllSpice in Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है

Screw Pine Essence - केवड़ा जल
Screw Pine Essence - केवड़ा जल

केवड़ा एक सुगंधित फूल होता है, जिससे केवड़ा जल बनाया जाता है। इसे अंग्रेजी (Kewra Jal in English) में Screw Pine Essence का कहते हैं। इसके अलावा इसे Kewra Essence और Kewra Water भी कहते हैं। केवड़ा एसेंस (Kewra Essence in Hindi) मीठे पकवानों में खुश्बू लाने के लिए डाला जाता है। केवड़ा वाटर (Kewra Water in Hindi) का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन व औषधि के रूप में भी होता है।

Star Anise - चक्र फूल

Star Anise - चक्र फूल
चक्र फूल एक तरह का गरम मसाला है। इसे अंग्रेजी (Chakra Phool in English) में Star Anise कहते हैं। इसे स्टार मसाला (Star Masala) के नाम भी जाना जाता है। स्टार एनिस (Star Anise in Hindi) का इस्तेमाल सब्जी और पुलाव को खुश्बूदार बनाने के लिए किया जाता है। यह Spices Names with Pictures में बेहद अहम माना जाता है।

Swertia Chirata - चिरायता

Swertia Chirata - चिरायता

चिरायता को किरात और चिरेट्टा भी कहते हैं। इसे इंग्लिश में Swertia Chirata के नाम से जाना जाता है। यह मसाले के साथ ही दवाई के रूप में भी प्रयोग होता है। यह Indian Spices List in Hindi and English with Pictures में ज़्यादा चर्चित नहीं है

Tamarind - इमली

Tamarind - इमली
इमली को अंग्रेजी (Imli in English) में Tamarind कहते हैं। टामारिंड (Tamarind in Hindi) का प्रयोग पकवानों में खट्टापन लाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इमली से मीठी चटनी भी बनाई जाती है, जिसे समोसे की चटनी (Samose Ki Chutney) के नाम से भी जाना जाता है।

Tarragon - नागदौना

Tarragon - नागदौना
नागदौना के पौधे बहुत कड़वे होते हैं और इनसे तेज़ महक आती है। इसे अंग्रेजी में Tarragon कहते हैं। नागदौना (Tarragon in Hindi) मसाले के साथ ही इसका दवा के रूप में इस्तेमाल होता है। यह All Spice in Hindi में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है

Tea Leaves - चाय पत्ती

Tea Leaf - चाय पत्ती
चाय पत्ती Tea Leaves का प्रयोग स्फूर्ति के लिए किया जाता है। यह भारत का प्रमुख पेय है और List of Spices में सिरमौर है। टी लीव्स (Tea Leaves in Hindi) की खेती मुख्य रूप से आसाम में की जाती है। आजकल भारत में ग्रीन टी (Green Tea) और लेमन टी (Lemon Tea) बहुत पसंद की जाती है। ये सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

Thyme - अजवाइयन के फूल

Thyme - अजवाइयन के फूल
अजवाइयन एक प्रमुख मसाला है। इसके बीज ही नहीं अजवाइयन के फूल भी मसाले के रूप में यूज होते हैं। यह Spices Names with Pictures में ज्यादा चर्चित नहीं है।

Turmeric Powder - हल्दी पाउडर

Turmeric Powder - हल्दी पाउडर
कच्ची हल्दी को पीस कर हल्दी पाउडर Turmeric Powder बनाया जाता है। यह प्रमुख सब्जी मसाला है और भारतीय मसाला सूची Indian Spices List With Picture में सिरमौर है। इसके अलावा इसमें तमाम तरह के रोगों को मारने की क्षमता भी पाई जाती है।

White Pepper - सफ़ेद मिर्च

White Pepper - सफ़ेद मिर्च / दखनी मिर्च
सफेद मिर्च भी देखने में काली मिर्च की ही तरह गोल किन्तु सफेद रंग की होती है। इसे इंग्लिश में White Pepper कहते हैं। इसके अलावा यह दखनी मिर्च के नाम से भी जानी जाती है। वाइट पेपर (White Pepper in Hindi) मसाले के साथ ही दवाई के रूप में भी इस्तेमाल होती है। यह मसाले के नाम में ज्यादा चर्चित नहीं है

White Sesame Seeds - सफेद तिल

White Sesame Seeds - सफेद तिल
सफेद तिल को इंग्लिश (Safed Til in English) में White Sesame Seeds कहते हैं। सफेद तिल (White Sesame Seeds in Hindi) सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग कुछ मीठे पकवानों में किया जाता है। ठंड के दिनों में तिल की गजक (Til ki Gajak) और तिल के लड्डू (Til ke Ladoo) भी बनाकर खाए जाते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट होते हैं। यह List of Spices in English का मुख्य भाग है।

Yeast - खमीर

Yeast - खमीर
खमीर शक्कर और स्टार्च को कार्बन डाइऑक्साइड के बुलबुले और अल्कोहोल में बदलने का काम करता है, जिसकी वजह से वह पदार्थ फूल कर स्पंजी हो जाता है। Spices Meaning in Hindi में कम चर्चित खमीर ब्रेड, केक (Cake Recipes), भटूरे के आटे (Bhatra Recipe) वगैरह में इसे मिला कर कुछ देर के लिए रखा जाता है।

Yellow Musturd Oil - पीली सरसों का तेल

Yellow Musturd Oil - पीली सरसों का तेल
सरसों दो प्रकार की होती है, काली और पीली। पीली सरसों भी मसाले की तरह कई पकवानों में इस्तेमाल होती है। पीली सरसों का तेल खाने में प्रयोग होता है। यह indian masale की मुख्य कड़ी है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Indian Spices List with Picture

एक ओर जहां प्रकृति ने हमें तरह तरह के मसाले प्रदान किये हैं, वहीं कुकिंग एक्सपर्ट्स ने भी विभिन्न व्यंजनों के लिए अलग से मसाले तैयार किये हैं। ये मसाले रह रसोई के लिए जरूरी होते हैं और Indian Spices List in Hindi and English में प्रमुखता से स्थान पाते हैं। तो आइए ऐसे मसालों के बारे में जानते हैं। हमें उम्मीद है कि List of Spices with Pictures की कड़ी में ये मसाले भी आपको पसंद आएंगे।

Chaat Masala - चाट मसाला

Chaat Masala - चाट मसाला
चाट (20 Chaat Recipes) का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। चा​हे किसी भी तरह की चाट हो, उसमें चाट मसाला का अहम रोल होता है। इसके लिए हम आमतौर से बाजार के चाट मसाला Chat Masala का इस्‍तेमाल करते हैं। पर बाजार के मसालों की शुद्धता की गारंटी नहीं होती। इसलिए बेहतर है कि चाट मसाला पाउडर Chat Masala Powder घर में ही बना लिया जाए। घर का बना चाट मसाला शुद्धता और स्वाद दोनों में लाजवाब होता है और List of Spices with Pictures में प्रमुख स्थान पाता है।

Chicken Masala - चिकन मसाला

Chicken Masala - चिकन मसाला

चिकन के सभी पकवानों (All Chicken Recipes in Hindi) में एक खास किस्म के मसाले का इस्तेमाल होता है, जो उसके स्वाद को लाजवाब बनाता है। उस मसाले को चिकन मसाला कहते हैं। आमतौर से इसके लिए सभी लोग चिकन मसाला पाउडर Chicken Masala Powder बाजार से खरीदते हैं। पर आपको जानकर खुशी होगी कि आप इसे अपने घर में भी बना सकते हैं। चिकन मसाला पाउडर बनाना बेहद आसान है। यह Spices Meaning in Hindi में बेहद लोकप्रिय है और घर पर आसानी से बन जाता है।

Dabeli Masala - दाबेली मसाला

Dabeli Masala - दाबेली मसाला

दाबेली (Dabeli) देखने में बर्गर की तरह होती है, पर खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। यह गुजरात का एक स्पेशल व्यंजन है, जो बनाने में बेहद आसान होता है। दाबेली बनाने के लिए एक खास तरह के मसाले का प्रयोग किया जाता है, जिसे दाबेली मसाला कहते हैं। दाबेली मसाला बनाने में आसान होता है। यह All Spice in Hindi में ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं है, पर पूरे गुजरात में महत्वपूर्ण मसाला के रूप में जाना जाता है।

Garam Masala - गरम मसाला

Garam Masala - गरम मसाला

सुगंधित गरम मसाला (Garam Masala) किचन की जान होता है। अगर गरम मसाला (Garam Masala in English) की सामग्री चुनते समय इस बात का ध्यान रखा जाए, कि वह साफ सुथरी हो और अच्छी क्वालिटी की हो, तो ही अच्छी क्वालिटी का गरम मसाला तैयार होता है। खुश्बूदार गरम मसाला न सिर्फ भूख को जगाता है, वरन स्वाद को भी दमदार बनाता है। यह List of Masala Powders का अहम हिस्सा है।

Pav Bhaji Masala - पाव भाजी मसाला

Pav Bhaji Masala - पाव भाजी मसाला

पाव भाजी Pav Bhaji एक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। यह लगभग पूरे देश में बेहद पॉपुलर है और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के रूप में जाना जाता है। यह List of Masala Powders में बेहद चर्चित  है। पाव भाजी में सबसे अहम चीज है पाव भाजी मसाला (Pav Bhaji Masala), जिसकी वजह से ही पाव भाजी में असली टेस्ट आता है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी घर में पाव भाजी मसाला बनाएं और अपनी पाव भाजी में यूनिक टेस्ट लाएं।

Sambar Masala - सांभर मसाला

Sambar Masala - सांभर मसाला
सांबर या सांभर एक प्रमुख दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो सारे देश में शौक से खाया जाता है। मुख्य रूप से इसे इडली, डोसा और वड़ा के साथ लेते हैं। सांबर बनाने के लिए एक विशेष मसाला का उपयोग किया जाता है, जिसे सांबर मसाला (Sambar Masala) कहते हैं। इस मसाले में कई विशेष प्रकार के मसाले यूज होते हैं, जो इस मसाले को खास बनाते हैं। यह मसाला List of Spices with Pictures की एक अहम कड़ी है और सारे देश में सराहा जाता है। आप भी इसे नोट करें और अगली बार सांबर बनाते समय इस मसाले का ही उपयोग करें। यह All Masala Name में बेहद पॉपुलर है।

Tea Masala - चाय मसाला

Tea Masala - चाय मसाला

चाय मसाला पाउडर (Chai Masala Powder) ने Indian Spices List with Picture में तेजी से अपनी जगह बनाई है। चाय मसाला एक बार बना कर हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चाय के स्‍वाद में एक नई जान डाल देता है। साथ ही चाय मसाला सेहत के नजरिए से भी फायदेमंद होता है। यह Spices Meaning in Hindi में बेहद लोकप्रिय है और घर पर आसानी से बन जाता है।

Vinegar Names in Hindi and English

विनेगर या सिरका यूं तो फलों के रस से तैयार किया जाता है, पर List of Spices with Pictures में बेहद लोकप्रिय है। चाहे फास्ट फूड हो या नॉनवेज, यह किसी न किसी रूप में सभी जगह इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय मसालों Indian Spices में मुख्य रूप से पांच तरह के सिरका इस्तेमाल किये जाते हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है।

Apple Cider Vinegar - सेब का सिरका 

Apple Cider Vinegar - सेब का सिरका
सेब के जूस को खमीरीकृत कर के तैयार हुए सिरके को एप्‍पल सिडर विनेगर Apple Cider Vinegar कहा जाता है। भारतीय रसोई में कुछ वर्षों में प्रमुख मसाले के नाम Spices Name के रूप में लोकप्रिय हुआ है। एप्‍पल सिडर विनेगर पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

Coconut Vinegar - नारियल सिरका

Coconut Vinegar - नारियल सिरका
कोकोनेट विनेगर Coconut Vinegar मसाले के रूप में अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय है। नारियल का सिरका न्यूट्रिशंस का बहुत अच्छा सोर्स है। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम, दोनों ही भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी, आयरन, कॉपर, बोरॉन, मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक भी पाए जाते हैं। यह कई तरह के पकवानों में उपयोग में लाया जाता है। साथ ही यह डायबिटीज और हार्ट डिजीज से भी बचाता है।

Malt Vinegar - जौ का सिरका

Malt Vinegar - जौ का सिरका
जौ का सिरका Malt Vinegar गहरे भूरे रंग का होता है। इसे सलाद आदि में डाल कर उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा कई प्रकार के व्यंजनों में भी इसका उपयोग होता है। ब्रिटिश और कैनेडियन फूड में यह प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है।

Sugarcane Vinegar - गन्ने का सिरका

Sugarcane Vinegar - गन्ने का सिरका
गन्ने के सिरके का स्वाद खट्टा होता है और गंध तीखी होती है। पहले इसका उपयोग चिकित्सा में किया जाता था, लेकिन आजकल, इसे विभिन्न व्यंजनों में भी प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। गन्ने का सिरका Sugarcane Vinegar शरीर के एसिड-क्षारीय संतुलन को बनाने में मदद करता है और अपने एंटीबायोटिक गुणों के कारण कैंसर को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।

White Vinegar - सफेद सिरका

White Vinegar - सफेद सिरका
सफेद सिरका White Vinegar का इस्तेमाल कई व्यंजनों में होता है। सफेद सिरका में कई औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। यह एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है और एक्ने दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसके साथ ही यह त्वचा के पीएच बैलेंस को भी सुधारने में मदद करता है।

Chutney Names in Hindi and English

चटनियां भारतीय भोजन का अहम हिस्सा हैं। चटनी हालांकि मसाले का हिस्सा नहीं है, फिरभी इन्हें मसाले की तरह से पुकारा जाता है और Indian Spices List in Hindi and English के पार्ट के रूप रूप में याद किया जाता है।

Ginger Garlic Paste - अदरक लहसुन पेस्ट

Ginger Garlic Paste - अदरक लहसुन पेस्ट

अदरक और लहसुन दो प्रमुख भारतीय मसाले हैं। ये दोनों मसाले Masale in English एक साथ पीस कर एक कॉमन मसाले के रूप में भी प्रयोग किये जाते हैं। अदरक लहसुन पेस्ट Ginger Garlic Paste सभी प्रकार की सब्जियों और नॉनवेज में मसाले के रूप में इस्तेमाल होता है।

Green Chili Sauce - ग्रीन चिली सॉस

Green Chili Sauce - ग्रीन चिली सॉस

ग्रीन चिली सॉस Green Chili Sauce हरी मिर्च से बनने वाली चटनी है। यह चाइनीज व्यंजनों में खासकर इस्तेमाल की जाती है और Indian Spices List में प्रमुखता से पहचानी जाती है।

Mayonnaise - मेयोनेज

Mayonnaise - मेयोनेज

मेयोनेज (Mayonnaise) क्रीम से बना एक प्रकार का सॉस है, जो सलाद, ब्रेड, सेन्डविच, बर्गर में प्रयोग होता है। आजकल मेयोनेज का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है।

Pizza Sauce - पिज्जा सॉस

Pizza Sauce - पिज्जा सॉस

पिज्जा सॉस (Pizza Sauce) का सेवन मुख्य रूप से पिज्जा के साथ किया जाता है। चाहे नॉर्मल पिज्जा हो या ब्रेड पिज्जा ​जब उसे पिज्जा सॉस का साथ मिलता है, उसका टेस्ट दोगुना हो जाता है।

Red Chili Sauce - रेड चिली सॉस

Red Chili Sauce - रेड चिली सॉस
रेड चिली सॉस (Red Chili Sauce) लाल मिर्च से बनाई जाती है। यह खाने में तीखी होती है और स्नैक्स के साथ शौक से खाई जाती है।

Schezwan Sauce - शेजवान सॉस

Schezwan Sauce - शेजवान सॉस

शेजवान सॉस (Schezwan Sauce) तीखी और स्पाइसी होती है। यह स्नैक्स के साथ काफी पसंद की जाती है। आजकल बच्चे इसे बेहद पसंद करते हैं।

Soy Sauce - सोया सॉस

Soy Sauce - सोया सॉस

सोया सॉस (Soy Sauce) चाइनीज फूड की जान होती है। इसे चाइनीज फूड को बनाते समय डाला जाता है। इससे उसका स्वाद और रंग दोनों निखर जाता है।

Tomato Sauce - टमाटर सॉस


Tomato Sauce - टमाटर सॉस

टमाटर सॉस (Tomato Sauce) टमाटर से बनने वाली एक प्रकार की चटनी है। यह चाइनीज फूड और स्नैक्स के साथ काफी पसंद की जाती है। इसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं।

दोस्तो, अगर आपको भारतीय मसाले की लिस्ट Indian Spices List With Picture पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और हां, जब भी कोई आपसे List of Spices With Pictures या Indian Spices Names in English and Hindi पूछे तो उसे 'Laziz Khana' का पता जरूर बताएं।

Labels

Achar Recipes (15) AK (3) Amla Recipes (6) Aone (8) Apple Recipes (6) AS (5) ASD (3) Banana Recipes (6) Beans and Pulses Recipes (20) Beetroot Recipes (2) Bengali Recipes (6) Besan Recipes (19) Best Festivals Recipes (67) Best Recipes (19) Bhatura Recipes (2) Bhindi Recipes (2) Biryani Recipes (6) Bread Recipes (39) Burfi Recipes (6) Cake Recipes (11) Capsicum Recipes (2) Carrot Recipes (4) Chaat Recipes (21) Chena Recipes (3) Chhena Recipes (1) Chicken Recipes (14) Chinese Recipes (23) CP (4) Cucumber Recipes (2) Curd Recipes (15) Cutlets Recipes (1) Dahi Baray Recipes (4) Dhokla Recipes (3) Dosa Recipes (7) Drinks Recipes (17) Egg Recipes (5) Eggless Cake Recipes (6) Fish Recipes (4) Fried Vegetables Recipe (31) Fried Vegetables Recipes (2) Gujarati Recipes (7) Halwa Recipes (20) Health Drinks (10) HS (12) Hyderabadi Recipes (3) Ice Cream Recipes (6) Idli Recipes (4) Indian Chicken Recipes (7) Indian Chutney Recipes (23) Indian Dessert Recipes (86) Indian Mango Recipes (1) Indian Paneer Recipes (35) Indian Potato Recipes (38) Indian Veg Recipes (106) Italian Recipes (2) Jack Fruit Recipes (5) Jam Recipes (6) Kabab Recipes (4) Kachori Recipes (7) Kaddu Recipes (2) Kadhi Recipe (3) Kashmiri Recipes (3) Kheer Recipes (9) Kitchen and Health (2) Ladoo Recipes (6) Lassi Recipes (3) Lauki Recipes (5) Maharashtrian Recipes (7) Mango Recipes (19) Masala Recipes (5) Mathri Recipes (1) Milk Recipes (3) Mughlai Recipes (1) Murabba Recipe (3) Mushroom Recipes (2) Muslim Recipes (20) Mutton Recipes (5) Naan Recipes (1) Namkeen Recipes (5) non (1) Nonveg Recipes (30) Noodles Recipes (3) North Indian Recipes (37) Oats Recipes (1) Other Recipes (88) Oven Recipes (4) Pakora Recipes (23) Palak Recipes (5) Papad Recipes (3) Paratha Recipes (9) Parwal Recipe (1) Pasta Recipe (3) Peas Recipes (6) Pizza Recipes (5) Poori Recipes (6) Punjabi Recipes (23) QK (4) Raita Recipes (7) Rajasthani Recipes (14) Recipe for Kids (168) Recipes by Readers (42) Regional Recipes (141) RG (6) Rice Recipes (36) Rice Sweets Recipes (6) Roti and Naan Recipes (8) Sabudana Recipes (1) Salad Recipes (1) Sambar Recipes (2) Samosa Recipes (4) Sandwich Recipes (7) Sauce Recipes (4) Sewai Recipes (2) Shake Recipes (6) Sharbat Recipes (22) SK (8) Snacks Recipes (98) Soup Recipes (11) South Indian Recipes (22) Soybean Recipes (2) Special (9) Special Recipes (28) Spinach Recipes (2) Street Food Recipes (32) Stuffed Recipes (6) Stuffed Vegetable Recipes (2) Summer Recipes (39) Sweets Recipes (65) Tea Recipes (5) Thandai Recipes (2) Tomato Recipes (4) Uttapam Recipes (1) Veg Biryani Recipes (7) Veg Curry Recipes (30) Veg Kabab Recipes (7) Veg Kofta Recipes (7) Veg Pulao Recipes (9) Vrat Recipes (20) Winter Recipes (67) Zero Oil Recipes (9)

popular articles

सभी दालों के नाम हिंदी और इंग्लिश में Lentils in Hindi & English

हो सकता है कि इस पोस्ट को देखकर आपको अपने स्कूल ( School ) के दिनों की याद आ जा…

101 सब्जी के नाम और फोटो Vegetables Name in Hindi and English

सब्जी के नाम और फोटो Vegetables Name in Hindi and English  क्या इसे देखकर आपक…

मल्टीग्रेन आटा बनाने की विधि Multigrain Atta Ingredients in Hindi

आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन आटा रेसिपी लाए हैं। मल्टीग्रेन आटा फाइबरयुक्‍त होता ह…

ड्राई फ्रूट्स नाम और फोटो Dry Fruits Names in Hindi and English

आज हम आपके लिए ड्राई फ्रूट्स नाम और फोटो Dry Fruits Names in Hindi and English …

All Fruits Name in Hindi and English with Picture फलों के नाम और फोटो

आज हम आपके लिए Fruits Name in Hindi & Fruits Name in English लेकर आए हैं…

18 Chinese Fast Food Recipes in Hindi चाइनीज रेसिपी इन हिंदी

आज हम आपके लिए Chinese Fast Food Recipes in Hindi ( Chinese Recipe in Hindi )…

101 Khana Khazana Vegetarian Recipes in Hindi 101 वेज रेसिपीज इन हिंदी

आज हम आपके लिए 101 वेज रेसिपीज का कलेक्शन 101 Khana Khazana Vegetarian Recipes…

151 Breakfast Recipes in Hindi 151 ब्रेकफास्ट रेसिपी इन हिंदी

आज हम आपके लिए 151 Breakfast Recipes in Hindi ब्रेकफास्ट रेसिपी इन हिंदी लेक…

111 भारतीय मसालों की लिस्ट Indian Spices List With Picture

आज हम आपके लिए भारतीय मसालों की लिस्ट व फोटो Indian Spices List With Picture की…

बेसन के पकोड़े बनाने की विधि Besan Pakora Recipe in Hindi

आज हम आपके लिए बेसन पकोड़ा रेसिपी लाए हैं। बेसन के पकोड़े Besan Ke Pakode बेसन…