आज हम आपके लिए बेसन पकोड़ा रेसिपी लाए हैं। बेसन के पकोड़े Besan Ke Pakode बेसन और प्याज से बनाए जाते हैं। इसलिए इसे प्याज के पकोड़े भी कहते हैं। कुछ जगहों पर इसे बेसन भजिया Besan Bhajiya के नाम से भी जाना जाता है। प्याज के पकोड़े एक बेहद पॉपुलर इंडियन स्नैक्स है और सभी लोग इसे शौक से खाते हैं। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट बेसन के पकोड़े बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि बेसन के पकौड़े की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
-
Servings: 2-4 person
- Prep Time: 10min
- Cook Time: 15min
- Difficulty: Easy
आवश्यक सामग्री : Besan Pakora Ingredients
- बेसन Gram flour - 01 कप,
- चावल का आटा Rice flour - 02 बड़े चम्मच,
- प्याज Onion - 02 नग (बड़े साइज के),
- हरी मिर्च Green chillies - 3-4 नग,
- हरी धनिया Coriander leaves - 02 बड़ा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर Red chilli powder - 01 छोटा चम्मच,
- चाट मसाला Chaat Masala powder - 01 छोटा चम्मच,
- तेल Oil - तलने के लिए,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
बेसन के पकौड़े बनाने की विधि : How to Make Pakora in Hindi
बेसन के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले
हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लें और बारीक काट लें। हरी धनिया भी धो कर
बारीक कतर लें। साथ ही प्याज को छील कर धो लें और फिर उसे लंबा और पतला काट
लें।
एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, कटी हुई प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर,
चाट मसाला पाउडर
और नमक लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे घोल न तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा, नहीं तो पकोड़ी सही नहीं बनेगी।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर एक बड़े चम्मच के
बराबर बेसन का घोल लेकर तेल में डालें। आप चाहें तो चम्मच से भी घोल तेल
में डाल सकते हैं। कड़ाही में जितनी पकोड़े आसान से आ जाएं, उतने डालें और
मीडियम आंच पर तलें।
पकोड़े तलते समय ध्यान रहे कि न तो वे कच्चे रहें और न ही ज्यादा खरे हो जाएं। इसलिए पकोड़े जैसे ही सुनहरे रंग के हो जाएं, उन्हें तेल से निकाल लें और किचन पेपर पर रख दें। इसी तरह से पूरे घोल के पकौड़े तल लें।
लीजिए, बेसन के पकौड़े बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट बेसन की पकौड़ी Besan Ki Pakodi तैयार
हैं। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस, चिली सॉस या फिर
मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।