आज हम आपके लिए दही पूरी रेसिपी लाए हैं। पानी पूरी और भेल पूरी की तरह दही पूरी Dahi Puri भी एक टेस्टी चाट है, जो सभी को पसंद आती है। यह बेहद स्वादिष्ट होती है और अपने चटपटे स्वाद के कारण बच्चों और बड़ों सभी को भाती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर दही पूरी की रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी दही पूरी बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि आपको दही पूरी बनाने की रेसिपी पसंद आएगी।
-
Servings: 4 person
- Time: 20min
- Time: 10min
- Difficulty: Easy

आवश्यक सामग्री : Dahi Puri Ingredients
- गोलगप्पे Golgappe - आवश्यकतानुसार,
- आलू Potato - 06 (उबले एवं मैश किये),
- प्याज Onion - 04 (बारीक कटा हुआ),
- बेसन के सेंव Gram Flour Senv - 200 ग्राम,
- दही Curd - 01 कप,
- चाट मसाला Chat masala - 02 छोटा चम्मच।
मीठी चटनी के लिए: - खजूर Dates - 50 ग्राम,
- इमली Tamarind - 50 ग्राम,
- गुड Jaggery - 50 ग्राम,
- लाल मिर्च पाउडर Red chilli powder - 1/2 छोटा चम्मच,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
हरी चटनी के लिए:- हरी धनिया Green coriander - 150 ग्राम,
- पुदीना पत्ती Mint leaves - 50 ग्राम,
- हरी मिर्च Green chilli - 05 नग,
- नींबू का रस Lemon juice - 02 चम्मच,
- लौंग Cloves - 03 नग,
- नमक Salt - स्वादानुसार।
दही पूरी बनाने की विधि : How to Make Dahi Puri in Hindi
दही पूरी रेसिपी के लिये सबसे पहले दोनों
चटनियां तैयार कर लें। मीठी चटनी के लिए खजूर और इमली के बीज निकाल कर
उन्हें थोडी देर के लिए पानी में भिगो दें।
इसके बाद इन्हें निकाल कर चटनी
की अन्य सामग्री के साथ मिला कर ग्राइंडर में पीस लें।
अगर आपको चटनी की मीठापन बढ़ाना हो, तो गुड थोड़ा सा बढ़ा लें। इसी
प्रकार हरी चटनी बनाने के लिए उसको भी ग्राइंडर में पीस लें। चटनी में
आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग करें। पर ध्यान रहे कि चटनी न तो ज्यादा गाढ़ी हो और न ही ज्यादा पतली।
अब गोलगप्पों को ऊपर की ओर से थोड़ा थोड़ा तोड़कर उन्हें एक प्लेट में रखते जाएं। उनमें आवश्यकतानुसार मैश्ड आलू, कटा हुआ प्याज और
दही डालें। उसके बाद टेस्ट के अनुसार मीठी और हरी चटनी डालें।
लीजिए आपकी दही पूरी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी दही पूरी चाट Dahi Puri Chaat रेडी है। बस इसमें ऊपर से
सेव और
चाट मसाला डालें और आनंद लें।