आजकल दही का उपयोग
रायता और
लस्सी ही नहीं तरह-तरह के
पकवान बनाने में होता है। इसके लिए हमें घर में दही जमाने की ज़रूरत पड्ती है। पर कभी-कभी तो दही अच्छी तरह से जम जाता है, लेकिन कभी-कभी खराब हो जाता है। इसीलिए बहुत सारे लोग इसके लिए तरह-तरह के टोटके इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि दही जमाते समय बर्तन में यह डाल दो, दही जमाने के लिए इतने चम्मच दही का इस्तेमाल करो, वगैरह-वगैरह।
पर आप जान लें कि दही को जमाने के लिए सिर्फ दो चीज़ जिम्मेदार होती हैं, एक तो दही में मौजूद बैक्टीरिया और दूसरा वातावरण का टेम्प्रेचर। इसके लिए दही की मात्रा से फर्क नहीं पड़ता। जैसे कि आपको चाहे एक लीटर दूध का दही जमाना हो या दो
लीटर दूध का, इसके लिए सिर्फ एक छोटा चम्मच दही पर्याप्त होता है। तो आइये
जानते हैं स्वादिष्ट दही जमाने की आसान रेसिपी_Dahi Jamane ki Recipe:
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
दूध_Milk - 01 लीटर,
दही_Curd
- 01 छोटा चम्मच।
[post_ads]
स्वादिष्ट रही जमाने की विधि:
दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। उसके बाद गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। इसके लिए दूध कितना ठंडा हो कि दही अच्छा जमे, यह जरूरी बात है। क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार 115 डिग्री फॉरेनहाइट या 45 डिग्री सेल्सियस गर्म दूध में दही अच्छी तरह से जमता है।
इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि जब दूध नहाने के पानी जितना गर्म रह जाए, तो आप समझ लें कि यह दही जमने के लिए तैयार है। ऐसा आप थर्मामीटर से या दूध में साफ उंगली डाल कर भी चेक कर सकते हैं।
जब दूध नहाने के पानी जितना गर्म रह जाए, एक चम्मच दही लेकर दूध में डाल दें और अच्छी तरह मिला दें। अगर गर्मी का मौसम है, तो दूध के बर्तन को आठ घंटे के लिए या रात भर के लिए ढ़क कर रख दें, आपका दही तैयार हो जाएगा।
लेकिन यदि मौसम ठंडा है, तब ओवन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ओवन को 50 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद दूध का बर्तन ओवन के अंदर रख कर ओवन का स्विच ऑफ कर दें मगर ओवन का ढक्कन बंद ही रखें। 8 घंटे में दही अच्छी तरह से जम जाएगा।
लेकिन अगर आपके घर में ओवन नहीं है, तो भी आप परेशान न हों। दूध के बर्तन के को चारों ओर कंबल लपेट दें और किसी बंद जगह जैसे कि सोने का कमरा में पर रख दें। सुबह बरतन खोलकर देखें, दही खाने लायक जम गया होगा।
अब आप इस दही को खाने के लिए इस्तेमाल करें। लेकिन हां, अगली बार दूध जमाने के लिए इसमें से एक चम्मच दही ज़रूर अलग रख लें।
- - - - -

keywords: How to Make Curd in Hindi, dahi jamane ki vidhi, dahi banane k tips, how to make dahi in hindi, how to make dahi in home, how to make curd, how to make curd instantly, how to make curd in hindi, how to make curd with green chili, how to make curd in microwave, how to make curd in winter, How to make dahi, दही जमाने की विधि, दही जमाने के उपाय, दूध से दही बनना, दही कैसे बनता है, दही जमाने के उपाय, दही जमाने का तरीका हिंदी में, दही बनाने की विधि, दही बनाने का तरीका इन हिंदी, दही बनाने कि विधि,